वेटरन एक्ट्रेस आशा पारेख को मिलेगा 'दादा साहब फाल्के' अवॉर्ड, पद्मश्री से भी हो चुकी हैं सम्मानित!
एक दौर था जब अभिनेत्रियों के नाम से ही लोग थिएटर्स पहुंच जाते थे और उनकी सादगी और खूबसूरती बिना बोल्ड कपड़ों के ही लोगों को आकर्षित करती थी। इन्ही में से एक अदाकारा का नाम है आशा पारेख। जी हां, आशा पारेख जिन्होने सैकड़ों ऐसी फिल्में दी हैं जो कि लोगों के जहन में आज भी हैँ। इस वक्त उनको लेकर काफी चर्चा है। इस चर्चा का कारण कुछ और नहीं बल्कि उनको मिलने वाला सम्मान है।
Recommended Video
खबर आ रही है कि उनको दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा और इसकी सूचना केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के हवाले आई है। एएनआई ने इसको लेकर दावा किया है।

हिंदी सिनेमा में अपने शानदार योगदान के लिए उनको पहले भी 1992 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उनके करियर पर नजर डालें तो आशा पारेख 1960 और 1970 के दशक में हिंदी सिनेमा पर छाईं थीं और उनके फैंस काफी थे।
आशा पारेख ने दिल देके देखो, जब प्यार किसी से होता है, फिर वही दिल लाया हूँ, तीसरी मंजिल, बहारों के सपने, प्यार का मौसम,कारवां, दो बदन, चिराग और मैं तुलसी तेरे आंगन की जैसी शानदार फिल्मों में काम किया।
आशा पारेख फिलहाल किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनती हैं लेकिन वो कभी कभी टीवी रियालिटी शो पर नजर आती रहतीं हैं। उनको लेकर लोग आज भी पागल हैं और काफी पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











