परेश रावल, शत्रुघ्न सिन्हा, सचिन, तनुजा जैसे दिग्गज एक्टर्स ने संजीव कुमार की बायोग्राफी को किया सपोर्ट

By Filmibeat Desk

दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार की एक अभिनेता के रूप में यात्रा ने कई लोगों को अभिनय में कदम रखने के लिए प्रेरित किया है। हालांकि फिर भी उनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। बता दें, संजीव कुमार ने 'मौसम', 'सीता और गीता' और 'आंधी' जैसी फिल्में दी हैं और हमेशा से ही आम आदमी के सुपरस्टार रहे हैं। उन्होंने जो भूमिकाएं निभाईं वे व्यापक रूप से जनता से संबंधित थीं और इसमें कोई दो राय नहीं कि उनके बारे में लिखा जाना चाहिए।

ऐसे में उनके भतीजे उदय जरीवाला और लेखक रीता राममूर्ति गुप्ता ने मिलकर उनपर एक बायोग्राफी लिखी है। इसका नाम 'संजीव कुमार- द एक्टर वी ऑल लव्ड' है। यह किताब हमें बॉलीवुड में उनके अब तक के सबसे बड़े स्टार बनने की कहानी पर ले जाएगी।

veteran-actors-paresh-rawal-shatrughan-sinha-sachin-tanuja-supported-the-biography-of-sanjeev-kumar

इस बुक को बॉलीवुड स्टार्स का भी पूरा साथ मिल रहा हैं। बॉलीवुड के कुछ बड़े नाम जैसे कि परेश रावल, शत्रुघ्न सिन्हा, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, तनुजा, प्रतीक गांधी, सरिता जोशी, अंजू महेंद्रू और सचिन पिलगांवकर न केवल इस बायोग्राफी का समर्थन कर रहे हैं बल्कि उन्होंने किताब में संजीव कुमार के बारे में अपनी विशेष जानकारी भी दी है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने पोस्ट किया - सबसे पसंदीदा, प्रशंसित अभिनेताओं में से एक, साथ ही मेरे दोस्त, फिलॉस्फर और गाइड #SanjeevKumar की ये बुक मेरी शादी की सालगिरह और उनके जन्मदिन पर पाकर बहुत खुशी हुई, जिसे हम हमेशा एक साथ मनाते थे। शॉट बाय माई सन @luvsinha।

वहीं इस बुक को फिल्म बिरादरी और रीडर्स से मिल रही प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए, राइटर रीता राममूर्ति गुप्ता कहती हैं, "हरिभाई को जानने वाले अभिनेताओं और इंडस्ट्री के दिग्गजों से पुस्तक को मिले समर्थन के लिए मैं बहुत आभारी हूं। और मुझे इस बात की भी खुशी है कि रीडर्स संजीव कुमार की यात्रा का आनंद ले रहे हैं। सबसे बढ़कर, मैं अपने सह-लेखक उदय जरीवाला की आभारी हूं, जो सिर्फ 12 साल के थे जब उन्होंने हरिभाई का अंतिम संस्कार किया। वह किताब के पीछे की ताकत रहे हैं।"

9 जुलाई को दिवंगत अभिनेता की जयंती पर 'संजीव कुमार - द एक्टर वी ऑल लव्ड' को लॉन्च किया गया है। बुक लवर्स पहले से ही किताब को लेकर बेहद खुश हैं। इस बुक पर अच्छी तरह से रिसर्च किया गया है और पढ़ने में बहुत एंटरटेनिंग है और सोशल मीडिया पर भी इसे हर तरह की सराहना मिल रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X