Vikram gokhale: अभिनेता विक्रम गोखले की हालत नाजुक, सलमान- अक्षय के साथ कई सारी सुपरहिट फिल्में

vikram gokhale

Vikram Gokhale Hospitalized:हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार गोखले पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं। बीते 15 दिनों से उनका इलाज यहां जारी है। खबर है कि अभिनेता की हालत नाजुक है। वह किस बीमारी का सामना कर रहे हैं, इसे लेकर खबर लिखने तक कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी है। वह काफी समय से अपनी पत्नी के साथ पुणे में ही रहते आए हैं। विक्रम गोखले हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता है। उन्हें खास तौर पर हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वर्या राय के पिता की भूमिका के लिए पहचाना जाता है।मराठी फिल्म अनुमति के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार साल 2013 में मिला।

विक्रम गोखले का परिवार

विक्रम गोखले का परिवार

हिंदी के साथ वह मराठी फिल्मों में भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। फिल्म इंडस्ट्री से नाता उनका बचपन से रहा है। विक्रम गोखले की दादी कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली महिला बाल कलाकार रह चुकी हैं।

पिता चंद्रकांत गोखले मराठी फिल्मों के सुपरहिट अभिनेता

पिता चंद्रकांत गोखले मराठी फिल्मों के सुपरहिट अभिनेता

मराठी अभिनेता चंद्रकांत गोखले के बेटे हैं विक्रम। चंद्रकांत गोखले ने 50 से अधिक मराठी फिल्में की हैं। यही वजह है कि उन्होंने हिंदी सिनेमा के साथ अपनी जिंदगी में मराठी सिनेमा और थिएटर को बराबरी का दर्जा दिया है। हिंदी फिल्मों में उनके हिट फिल्मों की लिस्ट लंबी है।

विक्रम गोखले की यादगार फिल्में

विक्रम गोखले की यादगार फिल्में

विक्रम गोखले की यादगार फिल्में हम दिल दे चुके सनम, भूल भुलैया, दिल से, दे दना दन, हिचकी, निकम्मा और मिशन मंगल रही है। दूरदर्शन के दौर पर भी विक्रम गोखले ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

विक्रम गोखले की डेब्यू फिल्म और इस दिन हुआ जन्म

विक्रम गोखले की डेब्यू फिल्म और इस दिन हुआ जन्म

साल 1989 से लेकर साल 1991 के बीच उनका टीवी शो उड़ान हिट शो में शामिल रहा है। बता दें कि विक्रम गोखले का जन्म 30 अक्टूबर 1947 को पुणे में हुआ था। अभिनय की दुनिया में विक्रम गोखले ने अपनी शुरुआत साल 1971 में अमिताभ बच्चन की फिल्म परवान से किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X