मशहूर अभिनेता श्रीराम लागू का 92 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड ने दी श्रद्धांजलि
मशहूर अभिनेता श्रीराम लागू का पुणे में 92 साल की उम्र में निधन हो गया। श्रीराम लागू एक मंझे हुए थियेटर कलाकार थे और इसी कारण से हिंदी, मराठी फिल्मों और टीवी सीरियल में उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी थी। फिल्मों में आने से पहले, श्रीराम लागू पेशे से एक ENT Specialist थे यानि कि नाक, गला और कान के डॉक्टर।
उन्होंने 1971 में हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरूआत की थी और 1978 में घरौंदा फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड भी मिला था। सपोर्टिंग किरदारों के लिए श्रीराम लागू बेहद जाना पहचाना चेहरा थे।



Click it and Unblock the Notifications