नहीं रहे सुपरस्टार शशि कपूर..लंबी बीमारी के बाद निधन
Recommended Video

अपने जमाने के सुपरस्टार और मशहूर एक्टर शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इस खबर की पुष्टि उनके भांजे मोहित मारवाह ने ट्विटर पर की है। 60s और 70s में बॉलीवुड पर राज करने वाले शशि कपूर का अपना अलग अंदाज था जिसके लिए वो जाने जाते थे। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं।
शशि कपूर का असल नाम बलबीर राज कपूर था और उन्होंने इंग्लिश-हिंदी दोनों भाषाओं में फिल्में की थी। पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे शशि कपूर को 2011 में पद्मविभूषण से भी नवाजा गया था। शशि कपूर काफी लंबे समय से बीमार थे और आज उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में 5:20 मिनट पर आखिरी सांस ली।

2014 में शशि कपूर को दादा साहब फाल्के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। शशि कपूर ने अपने करियर में दीवार, वक्त, सत्यम शिवम सुंदरम सहित कई सुपरहिट फिल्मों में काम काम किया। शशि कपूर ने अकेले 55 से अधिक मल्टीस्टारर फिल्मों में भी काम किया।


Click it and Unblock the Notifications