Satish Shah की मौत को लेकर फैलाई गई अफवाह, किडनी फेलियर से नहीं हुआ एक्टर का निधन, असली वजह अब आई सामने

Satish Shah cause of death

Satish Shah cause of death: सीनियर एक्टर सतीश शाह का 26 अक्टूबर 2025 को 74 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की वजह शुरुआत में तो किडनी फेलियर बताई गई थी, लेकिन उनके टीवी शो सराभाई vs सराभाई के को-एक्टर राजेश कुमार ने अब असली कारण बताया है।

सतीश शाह की मौत की असली वजह

राजेश कुमार ने कहा कि सतीश शाह अपने घर पर खाना खा रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और वे चल बसे। उनके किडनी की बीमारी पहले से ठीक थी और वो किडनी फेलियर की वजह से इस दुनिया से नहीं गए। एक्टर ने बताया कि उनकी मौत की असली वजह कार्डिएक अरेस्ट यानी हार्ट अटैक था।

CPR से भी नहीं बच पाई जान

मुंबई के P.D. हिंदुजा अस्पताल ने बताया कि जब उन्हें सतीश शाह की तबीयत की जानकारी मिली, तो तुरंत अस्पताल की एंबुलेंस उनके घर भेजी गई और अस्पताल पहुंचते ही उनका CPR कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

सतीश शाह के जाने के बाद अकेली रह गईं पत्नी मधु

सतीश शाह का अंतिम संस्कार पवन हंस क्रेमेशन ग्राउंड, Vile Parle, Mumbai में किया गया। उनका भारतीय सिनेमा और टीवी पर दिया गया योगदान हमेशा याद किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें, सतीश शाह के जाने के बाद उनकी पत्नी मधु शाह अकेली रह गई हैं। मधु शाह को भी भूलने की बीमारी है और सतीश शाह अपनी पत्नी मधु शाह के लिए ही जिंदा रहना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने अपना इस साल किडनी ट्रांसप्लांट भी करवाया था।

More from Filmibeat

Read more about: satish shah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X