श्रीदेवी को टक्कर देने वाली सुपरस्टार के निधन से हिली इंडस्ट्री, 70 सालो के करियर मे दी 200 से ज्यादा फिल्में

Saroja Devi Death: फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है। साउथ की दिग्गज अभिनेत्री बी सरोजा देवी का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। बी सरोजा देवी के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 70 सालों तक सरोजा देवी लगातार फिल्मों में एक्टिव रही हैं।
बी सरोजा देवी का पूरा नाम भैरप्पा सरोजा देवी था। छोटी से उम्र में ही सिनेमा की तरफ रुचि रखने वालीं सरोजा ने अपने टैलेंट के दम पर आजाद भारत में लोकप्रिय अभिनेत्री बनने का शानदार सफर तय किया था। बताया जा रहा है कि बढ़ती उम्र की वजह से शारीरिक समस्याओं के चलते उनका निधन हुआ है।
उनकी मौत की खबर सामने आते ही साउथ सिनेमा में शोक की लहर छा गई है। सरोजा देवी ने अपने 70 साल के फिल्मी करियर में करीब 200 से अधिक मूवीज में काम कर एक बड़ी विरासत कायम की। इस दौरान साउथ सिनेमा की तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की कई सारी शानदार मूवीज में अपनी शानदार अदाकारी की छाप छोड़ी 17 साल की उम्र में साल 1955 में आई कन्नड़ भाषा की कल्ट मूवी महाकवि कालीदास से बी सरोजा देवी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। समय के साथ-साथ उन्होंने सिनेमा जगत में अपना खास मुकाम बनाया, जिसके चलते उनको भारतीय सिनेमा जगत का आइकन भी कहा जाने लगा। फिल्म जगत में अपने शानदार योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री और पद्म भूषण जैसे सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय सम्मान से भी नवाजा गया था।
बी सरोजा देवी ने सिर्फ साउथ सिनेमा ही नहीं बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी थी। उन्होंने लीजेंड अभिनेता दिलीप कुमार के साथ पैगाम मूवी बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया था। इसके अलावा वह प्यार किया तो डरना क्या, बेटी बेटे और सुसराज जैसी बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दी थीं। बता दें कि 1955 से लेकर 1984 तक सरोजा देवी ने बतौर लीड एक्ट्रेस लगातार 29 साल में 161 मूवीज करने का रिकॉर्ड भी बनाया था


Click it and Unblock the Notifications

