दिग्गज अभिनेता ऋतुराज सिंह का निधन, इस वजह से 59 साल की उम्र में गंवा दी जान

rituraj singh

इस वक्त इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। दिग्गज टीवी और फिल्म अभिनेता ऋतुराज सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। बीती रात कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया।

अभिनेता केवल 59 वर्ष के थे और अपने अग्न्याशय से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे। यह खबर उनके करीबियों और फैंस के लिए एक बड़े झटके के रूप में सामने आई है। उनके निधन की खबर उनके फैंस के लिए काफी चौकान वाली है।

साथी कलाकारों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि इतने जिंदादिल कलाकार अब उनके बीच नहीं। अभिनेता की मौत की खबर आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है और उनके चाहने वाले उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

उनकी मौत की खबर की पुष्टि किसी और ने नहीं बल्कि उनके साथी अमित बहल ने की है। अमित का कहना है, "जी हां, कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। उन्हें कुछ समय पहले अग्न्याशय के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, घर लौटने पर कुछ हृदय संबंधी जटिलताएं हुईं और उनका निधन हो गया।"

इस टीवी शो का थे हिस्सा

अभिनेता ऋतुराज सिंह काफी समय से मशहूर टीवी शो अनुपम का हिस्सा रहे हैं। हालांकि इसके अलावा भी उनके पास की शो रहे हैं जिसको लेकर वो बिजी रहते थे। अनुपमा के अलावा अभिनेता ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी शानदार काम किया था। उनको एक संजीदा एक्टर कहा जाता था जो कि अपने काम से कैरेक्टर में जान फूंक देते थे। उनके फैंस अभी भी समझ नहीं पाए हैं कि आखिर ये क्या हो गया है।

राजस्थान के थे ऋतुराज

दिवंगत अभिनेता का पूरा नाम ऋतुराज सिंह चंद्रावत सिसोदिया था। वो राजस्थान के कोटा में जन्मे थे। अभिनेता सिसोदिया राजपूत परिवार से थे और ये ठाठबाठ उनकी पर्सनालिटी में साफ नजर आता था। दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ऋतुरात साल 1993 में मुंबई चल गए थे जहां पर उन्होने अभिनय को लेकर शुरुआत की थी। हालांकि उन्होने ये कभी नहीं सोचा होगा कि जीवन का उनका ये सफर इतना छोटा होगा।

Read more about: rituraj singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X