..................... अभिनेता ऋषि कपूर का निधन | Veteran Actor Rishi Kapoor passes away at the age of 67 - Hindi Filmibeat

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर, 67 की आयु में निधन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का बीती रात निधन हो गया है। खराब तबीयत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी है। कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है। बता दें, ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था।

अमिताभ बच्चन ने ट्विट करते हुए लिखा- "वो गया. ऋषि कपूर गए. अभी उनका निधन हुआ. मैं टूट गया हूं.. " वहीं, उनके भाई रणधीर ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी।

Rishi Kapoor

बता दें, कुछ ही समय पहले ऋषि कपूर अपने कैंसर का इलाज कराकर वापस लौटे थे। कुछ ही दिनों पहले उनकी स्थिति अचानक काफी खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के HN रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इरफान खान के निधन के बाद अब ऋषि कपूर की खबर से लोग टूट चुके हैं। भगवान दोनों अभिनेताओं की आत्मा को शांति दे और उनके परिवार वालों को हिम्मत।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X