SAD: नहीं रहे वेटेरन अभिनेता ओम पुरी.. दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
वेटेरन एक्टर ओम पुरी की शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ जाने की वजह से निधन हो गया। ओम पुरी को अंतिम बार हमें हिंदी फिल्म घायल वन्स अगेन में देखा है।
कुछ अभिनेता लोगों के ऊपर अपनी ऐसी छाप छोड़ते हैं, जिन्हें भुलाए नहीं भुलाया जा सकता है। वेटेरन कलाकार ओम पुरी भी उन्हीं में शामिल हैं। शुक्रवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से 66 साल के ओम पुरी जी का निधन हो गया, जिससे बॉलीवुड जगत के साथ आम लोग भी सदमे में हैं।

बॉलीवुड की बात की जाए ओम पुरी को अंतिम बार हमने फिल्म घायल वन्स अगेन में देखा है। जबकि फिल्म द जंगल बुक में उन्होंने बघीरा की आवाज दी थी।
एक्टर रजा मुराद, अनुपम खेर, मधुर भंडारकर, रितेश देशमुख व अन्य कलाकारों ने ट्विटर पर अफसोस जताया है। बता दें, ओम पुरी भारतीय, पाकिस्तानी और हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित ओम पुरी ने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत मराठी नाटक पर आधारित फिल्म 'घासीराम कोतवाल' से की थी। वहीं, ये कई पॉपुलर बॉलीवुड फिल्मों (मिर्च मसाला, माचिस, घायल, मकबूल, जाने भी दो यारों) का हिस्सा भी रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications