'ग्रैंड मास्टर' मिथुन चक्रवर्ती बीमार.. हॉस्पिटल में भर्ती
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड में 'डिस्को किंग' के टैग से पॉपुलर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की तबियत अचानक बिगड़ गई है, जिस वजह से उन्हें सोमवार सुबर चार बजे ही आनन फानन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

खबरों की मानें तो मिथुन चक्रवर्ती को बुखार और पेट दर्द की शिकायत थी। जो कि रविवार को काफी ज्यादा बढ़ गई थी। पेट में ज्यादा दर्द होने की वजह से उन्हें मुंबई के कांदिवली हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।
वहां, डॉक्टरों ने करीब एक घंटे तक उन्हें अपनी निगरानी में रखा। स्थिति थोड़ी सुधरने के बाद उन्हें 6 बजे हॉस्टिपटल से डिस्चार्ज मिल गया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल उन्हें किसी दूसरे हॉस्पिटल ले जाया गया। बता दें, मिथुन अभी 64 साल के हैं और टेलीविजन में समय समय पर दिखते रहे हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications











