..................... Veteran actor Mithilesh Chaturvedi passes away of heart ailment, worked in many films including Koi Mil Gya | अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस, 'कोई मिल गया' समेत कई फिल्मों में आए थे नजर - Hindi Filmibeat

अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस, 'कोई मिल गया' समेत कई फिल्मों में आए थे नजर

जाने माने एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का दिल की बीमारी के चलते निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक उन्होंने 3 अगस्त की शाम को लखनऊ में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से हार्ट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय पहले मिथिलेश चतुर्वेदी को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वह होमटाउन लखनऊ शिफ्ट हो गए थे, ताकि सेहत की देखभाल हो सके। लेकिन 3 अगस्त को रात को उनका स्वर्गवास हो गया।

मिथिलेश के दामाद आशीष चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की है। मिथिलेश चतुर्वेदी कई सालों से एंटरटेनमेंट जगत से जुड़े रहे हैं। उन्होंने साल 1997 में फिल्म 'भाई भाई' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

veteran-actor-mithilesh-chaturvedi-passes-away-of-heart-ailment-worked-in-films-like-koi-mil-gya

इसके बाद उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ कोई मिल गया, सनी देओल के साथ गदर एक प्रेम कथा, सत्या, बंटी और बबली, क्रिश, ताल, रेडी, अशोका और फिजा सहित कई अन्य बॉलीवुड फिल्मों में काम किया।

इसके अलावा उन्होंने वेब सीरीज स्कैम 1992: द हंसल मेहता स्टोरी में भी काम किया था। जहां उन्होंने राम जेठमलानी की भूमिका निभाई थी। उन्हें कई विज्ञापनों और टीवी शो जैसे पटियाला बेब्स में भी काम किया था। उनकी आखिरी फिल्म अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना के साथ गुलाबो सिताबो थी।

Read more about: bollywood बॉलीवुड
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X