कंगना रनौत का जन्म रानी लक्ष्मीबाई के किरदार के लिए हुआ था- मनोज कुमार
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका के लिए अभी से अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म का काफी शानदार रिसपॉंस मिलने वाला है। इस समय वेटरन एक्टर मनोज कुमार का एक बयान इस फिल्म के लिए आया है जो कि आपको फिल्म के बारे में काफी कुछ क्लियर कर देगा। अभिनेता ने हाल ही में फिल्म मणिकर्णिका देखी और कंगना रनौत की जमकर तारीफ की। उन्होने कहा कि इस फिल्म को देखकर लग रहा है कि कंगना रनौत का जन्म रानी लक्ष्मीबाई के इस किरदार को करने के लिए हुआ है।
गौरतलब है कि फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद मनोज कुमार ने मीडिया से ये बात बोली जो कि कंगना के लिए काफी सम्मान की बात हैं। रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर बनी फिल्म मणिकर्णिका देशभक्ति से सराबोर एक बेहतरीन फिल्म है जिसमें रानी लक्ष्मीबाई की वीरगाथा का वर्णन किया जाएगा।

महान अभिनेता मनोज कुमार ने अपने समय पर देशभक्ति पर आधारित काफी फिल्में की हैं और उनको इसी के चलते भारत कुमार भी कहा जाता है। मणिकर्णिका 25 जनवरी को रिलीज हो रही है और इस समय कंगना फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। फिलहाल आपको दिखाते मनोज कुमार की कुछ शानदार फिल्में..


Click it and Unblock the Notifications











