सुपुर्द-ए-खाक हुए दिवंगत अभिनेता जगदीप, बेटे जावेद जाफरी के साथ अंतिम यात्रा में दिखे जॉनी लीवर
दिग्गज अभिनेता जगदीप ने 81 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बुधवार की रात 8.30 बजे उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। आज दक्षिण मुंबई में जगदीप को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जगदीप के पार्थिव शरीर को सुबह बांद्रा स्थित उनके घर से ले जाया गया। उनकी अंतिम यात्रा में बेटे जावेद जाफरी, नावेद जाफरी के अलावा बॉलीवुड से जॉनी लीवर दिखे।
Recommended Video
अंतिम यात्रा से कुछ तस्वीरें बाहर आई हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इस दिग्गज कलाकार के जाने का शोक है। सभी सितारे ट्विटर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। लेकिन कोरोना की वजह से ज्यादा लोग अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो सके।

बता दें कि साल 2017 में आई जगदीप की आखिरी फिल्म में जॉनी लीवर भी उनके साथ काम करते नजर आए थे। जॉनी उन्हें अपने गुरु की तरह मानते थे। अंतिम यात्रा में शामिल जॉनी लीवर जगदीप के बेटों नावेद और जावेद को संवेदनाएं व्यक्त करते नजर आए।
नीतू कपूर ने शेयर की जन्मदिन की तस्वीरें- रणबीर कपूर के साथ पार्टी करते दिखे करण जौहर, हो गए ट्रोल


Click it and Unblock the Notifications











