लगे रहो मुन्ना भाई में नजर आए अभिनेता हेमू अधिकारी का लंबी बीमारी के बाद निधन
फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई में रिटायर्ड टीचर बनकर सबके दिलो में जोश भरने वाले और अपने अभिनय से सबका दिल जीतने वाले कलाकार हेमू अधिकारी की मृत्यु हो गई है। वो 81 साल के थे। बता दें कि डॉ हेमू एक बेहद जिंदादिल इंसान थे और उतने ही शानदान अभिनेता भी थे।
बता दें कि हेमू पिछले काफी समय से फेफड़ों की समस्या से परेशान थे और उनका इलाज चल रहा था। काफी सालों से इस बीमारी से लड़ रहे हेमू अंत में ये जंग हार गए और इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

उनकी मृत्यु मुंबई के दादर स्थित उनके घर में हुई। बता दे कि हेमू ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि मराठी फिल्मों के भी जाने माने कलाकारों में से एक थे और वो काफी ज्यादा फेमस भी थे।
अभिनेता की बात करें तो वो पहले थिएटर करते थे और उसमें उन्होने काफी ज्यादा नाम कमाया था। फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई में संजय दत्त के साथ काफी अच्छा अभिनय किया और एक रिटायर्ड टीचर के रोल मे नजर आए थे।
वैसे तो उन्होने कई टीवी शो और मराठी फिल्मों में काम किया है पर शोहरत उनके राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में आने के बाद मिली थी।
बता दे कि उनकी मौत के बाद हिंदी और मराठी सिनेमा में शोक का माहौल है और लोग काफी ज्यादा दुखी है। इस मौके पर मराठी फिल्मों की अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने हेमू अधिकारी की मौत के बाद सोशल मीडिया पर ट्वीट करके दुख व्यक्त किया है।
इसके अलावा भी कई लोगो ने भी हेमू के लिए शोक व्यक्त किया है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि एक बेहद अच्छा अभिनेता आज इस दुनिया से रुखसत हो चुका है और मराठी सिनेमा उनके हमेशा याद रखेगा। आज ये इंडस्ट्री इस अभिनेता की रुखसती का शोक मना रही है।


Click it and Unblock the Notifications
