दिलीप कुमार हालत में सुधार.. हॉस्पिटल से डिस्चार्ज
कुछ दिनों पहले अचानक तबियत खराब होने की वजह से दिलीप कुमार को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।दिलीप कुमार की हालत में अभी कोई सुधार नहीं है। आपको बता दें कि उन्हें डिहाइड्रेशन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।लेकिन अब दिलीप कुमार आज 4 बजे लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
[ बॉलीवुड के 'ट्रेजडी किंग' दिलीप साहब..अनदेखी तस्वीरें]
दिलीप कुमार के बारे में कल अस्पताल में बयान दिया गया था कि 'दिलीप साहब के स्वास्थ्य में पहले की तुलना में काफी सुधार देखा जा रहा है। उनका क्रीटिनिन स्तर काफी घटा है और डॉक्टर ये लक्षण देखकर खुश हैं।'

दिलीप कुमार की भांजी ने भी एक बयान में कहा था कि दिलीप कुमार अब अपने हाथों से खा रहे हैं और किसी के सहारे के साथ धीरे धीरे चलते भी हैं।। फैन्स दिलीप कुमार के जल्दी स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रहे है। अक्षय कुमार ने भी कुछ दिनों पहले कहा था कि वो चाहते हैं कि दिलीप साहब जल्दी स्वस्थ्य जाएं।


Click it and Unblock the Notifications
