वेंटिलेटर पर हैं दिलीप कुमार..हालत में सुधार नहीं
कुछ दिनों पहले अचानक तबियत खराब होने की वजह से दिलीप कुमार को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।दिलीप कुमार की हालत में अभी कोई सुधार नहीं है। आपको बता दें कि उन्हें डिहाइड्रेशन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने कहा था कि उन्हें कुछ दिन और अस्पताल में रखा जाएगा।
[ धमाकेदार ओपनिंग से पहले....देख लीजिए कैसा है शाहरूख - अनुष्का का THE END!]
लेकिन अब खबरें ऐसी आ रही हैं कि दिलीप कुमार की हालत में कोई सुधार नहीं है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, किडनी में दिक्कत होने की वजह से उनके शरीर के बाकी अंगों पर भी इसका असर पड़ रहा है। फिलहाल डॉक्टर कोई भी बयान नहीं दे रहे हैं।

Recommended Video

94 वर्षीय दिलीप कुमार पिछले काफी सालों से काफी बीमार रहते हैं। ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार बॉलीवुड में 4 दशक से भी अधिक समय तक एक्टिव रहे हैं। दिलीप कुमार के फैन्स प्रार्थना कर रहे हैं कि दिलीप कुमार जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।


Click it and Unblock the Notifications











