..................... Veteran actor Dilip Kumar pic went viral on internet - Hindi Filmibeat

ट्रेजडी किंग दिलीप साहब की वायरल हो रही ये तस्वीर...

ट्रेजडी किंग दिलीप साहब की वायरल हो रही ये तस्वीर...

By Shweta

बॉलीवुड के महानतम एक्टर में शुमार दिलीप कुमार सोशल मीडिया पर हैं लेकिन ज्यादा एक्टिव नहीं रहते। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से अफवाह उड़ रही थी कि उनकी तबियत ठीक नहीं है लेकिन अब उन्होने खुद इस तस्वीर को शेयर कर कहा है कि वो बिल्कल ठीक हैं।

उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन डाला कि "सायरा ने मुझे ये शर्ट और पैंट ट्राई करने की सलाह दी..कंफर्टेबल"। दिलीप कुमार इस तस्वीर में ब्लू शर्ट में नजर आ रहे हैं। देखिए तस्वीर।

veteran-actor-dilip-kumar-pic-went-viral-on-internat

इसके अलावा दिलीप साहब ने एक और तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो ग्रीन टी पीते नजर आ रहे हैं। दिलीप कुमार ने साथ ही ट्विटर पर ये भी बताया कि इस साल दवाई खाने की वजह से वो रोजा रख नहीं पा रहे हैं। दिलीप कुमार के फैन्स को उनकी तस्वीर देखकर काफी खुशी हुई।

दिलीप कुमार बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टर माने जाते हैं। उनके नाम (और शाहरुख खान) सबसे ज्यादा 8 बार फिल्म फेयर के बेस्ट एक्टर अवार्ड से नवाजा जा चुका है। 1995 में उन्हें भारतीय फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. इसके अलावा 1998 में दिलीप कुमार को पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'निशान-ए-इम्तियाज' से भी सम्मानित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X