बहुमुखी प्रतिभा के धनी दिलीप कुमार दोबारा अस्पताल में भर्ती

इससे पहले 12 मई को भी दिलीप कुमार को मुंबई के कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उन्हें जॉन्डिस की शिकायत थी। आपको बता दें कि 88 साल के दिलीप कुमार को एक परिपक्क कलाकार माना जाता है। महान कलाकर के आगे पूरा फिल्म जगत सिर झुकाता है। साल 1922 से फिल्मी जगत में कदम रखने वाले यूसूफ खान उर्फ दिलीप कुमार ने हिंदी सिनेमा को महान फिल्में दी हैं।
'ट्रेजीडी किंग' के नाम से मशहूर दिलीप कुमार को भारतीय फिल्मो के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। साथ ही दिलीप साहब को पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज़ से भी सम्मानित किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











