Just in: दिलीप कुमार को हुआ निमोनिया, ICU की शख्त निगरानी में बीतेंगें 3 दिन
वेटरन एक्टर दिलीप कुमार एक फिर से अस्पताल में भर्ती हो गए है क्योंकि उनको निमोनिया ने जकड़ लिया है। हाल ही में आ रही खबरों के मुताबिक उनका हालत में सुधार नहीं है और अगले 3 दिन तक वो आइसीयू में कड़ी निगरानी में रहेंगें। बता दें कि काफी समय से उनकी तबियत नासाज है और आए दिन उनको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहें है। इसको लेकर उनकी पत्नी सायरा बानो काफी ज्यादा दुखी है और परेशान भी लग रहीं है।
बता दें कि उनकी पत्नी सायरा बानो ट्वीट करके उनकी तबियक के बारे में सबको जानकारी दी है और बताया है कि उनको निमोनिया है। शायरा बानो ने कहा कि हम सब उनके लिए दुआ कर रहें है कि वो जल्दी ही ठीक हो जाएं और आपको बाकी अपडेट ट्विटर के माध्यम से मिलती रहेगी।

बता दें कि दिलीप कुमार की उम्र काफी ज्यादा हो चुकी है और वो हमेशा बीमार रहतें है। उनसे मिलने के लिए इंजस्ट्री से लोग अक्सर जाते रहते है। सायरा बानो उनका काफी ज्यादा ख्याल रखती है और हर वक्त उनके पास ही रहती हैं। फिलहाल दिलीप साहब के फैंस उनके लिए दुआ कर रहें हैं।


Click it and Unblock the Notifications











