मशहूर अभिनेता Arun Bali का निधन, मुंबई में सुबह 4.30 बजे ली अंतिम सांस!

इस साल भी कोरोना काल के बाद फिल्म इंडस्ट्री से कुछ बुरी खबरें सामने आई हैं और इस वक्त फिर से फिल्म इंड्स्ट्री के लिए एक बुरी खबर है। कई शानदार फिल्मों में काम कर चुके मशहूर अभिनेता अरुण बाली अब हमारे बीच नहीं रहे। आज सुबह 4.30 मिनट पर उनका निधन हो गया। बता दें कि वो लगातार बीमार चल रहे थे और कुछ महीनों पहले जब वो अस्पताल में भर्ती हुई थे को उनकी बेटी ने बताया था कि,
उनके पिता Myasthenia Gravis नाम की एक ऑटोइम्यून बीमारी से पीड़ित है। जिसमें नर्व्स और मसल्स के बीच बैरियर हो जाता है। हालांकि इस वक्त वो किसी बीमारी के चलते भर्ती थी वो सामने नहीं आ पाया है।
जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई उनके फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनको लेकर पोस्ट कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे है। उन्होने अपने शानदार करियर में कई ऐसी फिल्में की हैं जो कि याद रखी जाएंगी।
अगर उनकी फिल्मों की बात करें तो इनमें 3 इडियट्स, पीके, केदारनाथ, जमीन और सौगंध जैसी ना जाने कितनी फिल्में शामिल हैं। अरुण बाली एक शानदार अभिनेता होने के साथ साथ कमाल के इंसान भी थे।
उनको लेकर कहा जाता है कि वो अपने किरदार के लिए काफी मेहनत करते थे और फैंस इसी के चलते उनको भरुपूर प्यार देते हैं। फिलहाल वो हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी फिल्में हमारे साथ हमेशा रहेंगी।


Click it and Unblock the Notifications