मशहूर अभिनेता अमोल पालेकर अस्पताल में भर्ती, पत्नी संध्या गोखले ने दी तबीयत के बारे में जानकारी
मशहूर अभिनेता और फिल्ममेकर अमोल पालेकर, पुणे के एक अस्पताल में भर्ती हैं। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी संध्या गोखले ने दी। हालांकि, संध्या जी ने एक इंटरव्यू में बताया कि अमोल जी की हालत में काफी सुधार आ रहा है और वो जल्दी ही ठीक हो जाएंगे। उनके लिए चिंता करने की कोई बात नहीं है।
Recommended Video
संध्या जी ने अपने इंटरव्यू में ये भी बताया कि अमोल पालेकर एक पुरानी बीमारी के कारण अस्पताल में हैं। ये बीमारी उन्हें पिछले 10 सालों से हैं। इस बीमारी के लिए उनका ईलाज लगातार चल रहा है।

इसी इंटरव्यू में संध्या गोखले ने बताया कि पहले भी एक बार ज़्यादा सिगरेट पीने के कारण, अमोल जी को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था।

काफी समय से सक्रिय
गौरतलब है कि अमोल पालेकर ने 1974 में फिल्म रजनीगंधा के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। अगर आप अमोल पालेकर की फिल्में देखें तो उनमें पैरेलेल सिनेमा और कॉमर्शियल सिनेमा के बीच बहुत अच्छा बैलेंस बना दिखता है। बिना मेलोड्रामा के वो अपने किरदारों को हीरो बनाते थे और कहानियां कहते थे। हीरो हीरोइन उनकी फिल्मों के स्टार कभी नहीं रहे।

मराठी फिल्मों से शुरूआत
हालांकि, अमोल पालेकर की शुरूआत एक मराठी नाटक से हुई थी जिसके बाद वो एक मराठी फिल्म में भी दिखे। लेकिन उन्हें पहचान मिली थी बासु चटर्जी की फिल्म रजनीगंधा के साथ। इस फिल्म के लिए अमोल पालेकर ने एक वर्कशॉप भी की थी।

आम आदमी के हीरो
1970 के दशक में जहां एक ओर सभी एक्टर पर्दे पर हीरोगीरी और मार-धाड़ वाले रोल करते थे वहीं अमोल ने सीधे-सादे आम आदमी के किरदार निभा कर लोगों का दिल जीत लिया। यही कारण है कि आज के समय में आयुष्मान खुराना को अमोल पालेकर का रिप्लेसमेंट कहा जाता है।

नाम किए हैं कई अवार्ड्स
दमदार और नैचुरल एक्टिंग की बदौलत उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्हें बेस्ट एक्टर के 6 स्टेट अवॉर्ड भी मिले। उन्होंने 'गोलमाल', 'घरौंदा' और 'बातों-बातों में' जैसी कई बेहतरीन फिल्में कीं।

कई भाषाओं में की हैं फिल्में
अमोल पालेकर न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि मराठी, बंगाली, मल्यालम और कन्नड़ जैसी भाषाओं की सिनेमा में भी फिल्में की और हर इंडस्ट्री में सुपरस्टार बनकर निकले। अमोल पालेकर थिएटर एक्टर भी थे। उन्होंने भारतीय थिएटर के लिए काफी काम किया। फिल्मों के साथ भी वह इसका हिस्सा बने रहे।

जल्दी ठीक होने की कामना
उन्होंने फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल का भी निर्माण किया है और किसी ना किसी तरह से वो सिनेमा से जुड़े रहे हैं। हम अमोल पालेकर जी के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











