..................... Veteran actor Amitabh Bachchan will be seen in PM Modi's biopic - Hindi Filmibeat

पीएम मोदी की बायोपिक में नजर आएंगे हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता, सामने आया फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट!

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan on PM Modi's biopic: सिनेमा जगत में कई सारे महान लोगों की बायोपिक बनती रहती हैं, जिनमें शानदार कलाकार नजर आते हैं। इसी बीच सिनेमा जगत से खबर आई है कि, जल्द ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक बनेंगी और इसमें दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन नजर आएंगे।

नरेंद्र मोदी की बायोपिक-

अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा का महानायक यूं ही नहीं कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर में हर तरह की फिल्में की हैं, जो कि दर्शकों को खूब पसंद आई हैं। इन दिनों पर अपनी आने वाली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (प्रोजेक्ट के) पर काम कर रहे हैं।

अब खबर आ रही अमिताभ बच्चन नरेन्द्र मोदी की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। दरअसल टॉयलेट: एक प्रेम कथा और परी जैसी फिल्में देने वाली फिल्म निर्माता प्रेरणा अरोड़ा अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बायोपिक बनाने जा रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रेरणा पीएम पर फिल्म इसलिए बनाना चाहती हैं क्योंकि वह भारत के सबसे 'गतिशील, सुंदर और सक्षम' शख्स हैं और वह उनसे बड़े हीरो के बारे में सोच भी नहीं सकती हैं। प्रेरणा ने यह भी कहा कि वह अपनी फिल्म में पीएम के किरदार के लिए अमिताभ बच्चन को लेना चाहती हैं, क्योंकि पीएम कद के अनुरूप अमिताभ से बेहतर कोई नहीं होगा।

प्रेरणा ने बताया कि उनकी बायोपिक में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी के जीवन के कई पहलुओं को शामिल किया जाएगा- जिसमें विदेश नीति को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाने से लेकर आर्थिक विकास लाने, कोविड-19 महामारी से निपटने और वैक्सीन वितरण तक शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X