अपने वास्‍तविक चरित्र से अंजान होता है कलाकार: अमिताभ बच्‍चन

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन ने अपने ब्‍लॉग पर लिखा है कि अपने बारे में विश्‍लेषण करना एक बेहद मुश्किल काम होता है। फिल्‍म देखने वाले लोग कलाकार को वैसा ही समझते हैं, जैसा वो किरदार निभा रहा होता है। जबकि उसके वास्‍तविक जीवन के चरित्र से लोग अंजान होते हैं और वह कलाकार खुद भी अपने वास्‍तविक चरित्र से अंजान बना रहता है।

अमिताभ ने अपने करियर में अब तक अलग अलग तरह के किरदार बखूबी निभाये हैं। उनका कहना है कि कई बार लोग पूछते हैं कि वास्‍वतिक जीवन में अमिताभ बच्‍चन कैसा इंसान है? तो इसका आधा अधूरा जवाब ही मिल पाता है, यह इसलिये नहीं होता है कि बताना मुश्किल है, सच तो यह है कि इसका कोई जवाब ही नहीं होता है। खुद के बारे में विश्‍लेषण करना आसान नहीं होता है तो ऐसे में जो भी समझ में आता है वह बता देता हूं।

Amitabh Bachchan

अमिताभ ने अभी हाल ही में प्रकाश झा निर्देशित 'सत्‍याग्रह' की शूटिंग पूरी की है और इसके अलावा वह जल्‍द ही हॉलीवुड की एक मूवी 'द ग्रेट गट्सबाई' में दिखाई देंगें। वह जल्‍द ही कांस फिल्‍म फेस्टिवल में भी जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X