अच्छी फिल्में मिलना काफी मुश्किल है : तापसी पन्नू
तापसी पन्नू का कहना है कि बॉलीवुड में अच्छे रोल मिलना काफी मुश्किल है, इसलिए वो अपनी सभी फिल्मों के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
एक्ट्रेस तापसी पन्नू की तो मानों चांदी ही चांदी हुई है। इनकी लगातार फिल्में आ रही हैं। इतनी लगातार कि आज दो फिल्में 'रनिंग शादी' और 'द गाज़ी अटैक' सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। वहीं वो आगे 'नाम शबाना' और जुड़वा 2 में भी नज़र आएंगी।
तापसी पन्नू का कहना है कि बॉलीवुड में अच्छे रोल मिलना काफी मुश्किल है, इसलिए वो अपनी सभी फिल्मों के लिए काफी एक्साइटेड हैं। अपनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म रनिंग शादी के बारे बात करते हुए तापसी ने कहा कि वो इस फिल्म के लिए एक्साइटेड भी हैं और थोड़ी नर्वस भी हैं।

तापसी ने कहा कि अभी तक लोगों ने मुझे रफ एंड टफ रोल में देखा है, तो इसलिए अब मैं ये देखना चाहती हूं कि क्या मैं लोगों को हंसा भी सकती हूं या नहीं। मुझे पूरा भरोसा है कि ये फिल्म लोगों के चहरों पर मुस्कान लाएगी।
"अक्षय की फिल्म थी...उसे सीक्वल भी करना चाहिए था...पर वो BUSY था"
आपको बताते चलें कि अमित रॉय निर्देशित फिल्म में अमित साध और तापसी पन्नू को मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में अमित राम भरोसे और तापसी निम्मी का किरदार निभा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











