SAD News: नहीं रहे बॉलीवुड के 'काबिल' अभिनेता नरेन्द्र झा.. 55 वर्ष की उम्र में निधन
Recommended Video

बॉलीवुड अभिनेता नरेन्द्र झा की बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। बॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके फैंस के लिए यह किसी सदमे से कम नहीं। बुधवार की सुबह 5 बजे वो अपने फॉर्म हाउस पर थे, जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा.. और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
अभिनेता की अंतिम संस्कार का सारा काम भी उनके वडा स्थित फॉर्म हाउस पर ही किया जाएगा। वहां, उनका पूरा परिवार पहुंच चुका है।

फिल्मों की बात करें तो नरेन्द्र झा ने शाहरुख खान की रईस, ऋतिक की काबिल, घायल वन्स अगेन से लेकर हैदर, फोर्स 2 जैसी फिल्मों में काम किया है। वह सलमान खान की रेस 3 और प्रभास की साहो में भी नजर आने वाले थे। साथ ही इन्होंने टेलीविजन की दुनिया में भी काफी नाम कमाया है।
किसी का जाना रोका नहीं जा सकता। लेकिन नरेन्द्र झा जैसे उम्दा एक्टर और इंसान के लिए हम यही कामना कर सकते हैं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस गहरे सदमे से उबरने का साहस दे।


Click it and Unblock the Notifications