भाईजान के फैंस के लिए खुशखबरी, कोर्ट ने रेस 3 की शूटिंग के लिए दी विदेश जाने की इजाजत
Recommended Video

सलमान खान को काला हिरण मारने के मामले में 5 सला की सजा और 10 हजार के जुर्माने की खबर सुनाई गई थी जिसके बाद वो जेल चले गए थे। बता दे कि 2 दिन बाद उनकी जमानत हो गई थी लेकिन उनपर ये प्रतिबंध भी लगा दिया गया था कि वो अब विदेश बिना अगली तारीख पड़े या बिना कोर्ट की अनुमति के नहीं जा सकते है।
इसी के चलते सलमान खान को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। सलमान खान ने विदेश जाने के लिए एक दलील दी थी और चार देशों की यात्रा करने के लिए कोर्ट से इजाजत मांगी थी और सलमान खान की ये याचिका मंजूर कर दी गई है।

बता दें कि इस समय सलमान खान रेस 3 के अलावा फिल्म भारत को लेकर बिजी है और भारत की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है। इसलिए उनको रेस 3 की आखिरी शूट के लिए साउथ अफ्रीका जाना है जिसके लिए उन्होने कोर्ट में अर्जी लगाई थी।
बता दे कि कोर्ट ने कहा थी कि जब तक सलमान की अगली तारीख पर सुनवाई नहीं हो जाती है तब तक सलमान देश छोड़कर नहीं जा सकते है और इसकी अगली सुनवाई 6 मई को होने की संभावना है।
सलमान के वकील ने इस बात की अर्जी तो अदालत में दे दी थी और इसके पहले भी कोर्ट के आदेश के बाद सलमान खान की रेस 3 की शूटिंग साउथ अफ्रीका से हटाकर लेह लद्दाख कर दी गई थी लेकिन फिर से ये शूटिंग साउथ अफ्रीका में ही होगी। बता दें कि इस शूटिंग का कारण है एक गाना जो कि साउथ अफ्रीका में शूट होना है।
इसके बाद उसका अगला भाग लेह और लद्दाख में शूट किया जाएगा। बता दें कि सलमान खान के लिए काला हिरण मामला पिछले 20 साल परेशानी का सबब बना हुआ था और फाइनली इसमें फैसला आ गया था।
इसके बाती सारे आरोपी जैसे सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे औरसन नीलम को बरी करते हुए निर्दोष करार दिया गया था। इसके बाद सलमान जेल चले गए और 2 दिन बाद उनकी जमानत भी हो गई थी।
जज ने 5 साल की सजा इस मामले में सुनाई थी जिसके बाद पूरे देश में सलमान के फैंस और उनके दोस्त इस बात से खासे नाराज हुए थे और कहा था कि सलमान को सजा सिर्फ एक सुपरस्टार होने की मिली है।
5 साल की सजा को सभी ने ज्यादा बताया था। फिलहाल वो रेस 3 की शूटिंग में व्यस्त है और फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म भारत की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











