पाकिस्तान में नहीं, मुंबई के ही एक होटल में हैं वीना मलिक!

सुबह ही पाकिस्तान के समाचर पत्र 'द नेशन' के हवाले से यह खबर मिली कि वीना मलिक चोरी चोरी बाघा बॉर्डर पहुंची और पाकिस्तान रवाना हो गईं क्योंकि उनकी वीज़ा की अवधी समाप्त हो चली थी। लेकिन फिर वही के एक मीडिया चैनल ने यह दावा किया है कि वीना भारत में ही हैं।
जियो टीवी के मुताबिक वीना मुंबई के ही एक होटल में मौजूद हैं। इतना ही नहीं टीवी के संवादाता से मलिक की बात हुई है, उनके मुताबिक वीना की हालत ठीक नहीं है वह बीमार है और कुछ दिन आराम करना चाहती है। अपने घर वालों को वीना ने खबर दे दी थी कि दो दिन उनका सेल ऑफ रहेगा।
इतना ही नहीं वीना का तो यह भी कहना है कि उनके मैनेजर को भी इस बात की खबर थी फिर पता नहीं क्यों उनके मैनेजर ने इस तरह की अफवाह फैलाई। आगे वीना कहती है कि कि लोग क्यों मेरे पर्सनल लाइफ में इंटरफेयर कर रहे हैं। मुझे कुछ दिन आराम करना है।


Click it and Unblock the Notifications











