Wedding Album: KKR का ऑलराउंडर खिलाड़ी जीतते ही गर्लफ्रेंड के घर ले पहुंचा बारात, बेहद खूबसूरत है ये दुल्हनिया

Venkatesh Iyer wedding photos

साल 2024 भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर के लिए बेहद खुशियां लेकर आया है। सबसे पहले, शाहरुख खान की आईपीएल टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' की ओर से खेलते हुए उन्होंने IPL 2024 में अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। इसके बाद, वेंकटेश और उनकी टीम ने 'IPL 2024' की ट्रॉफी भी अपने नाम की, जिससे फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब, उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में भी एंट्री कर ली है और 2 जून 2024 को एक दक्षिण भारतीय शादी समारोह में अपने जीवन के प्यार श्रुति रघुनाथन से शादी रचाई।

इंटरनेट पर सामने आई तस्वीर में हम वेंकटेश अय्यर और उनकी मंगेतर श्रुति रघुनाथन के बीच वरमाला के खूबसूरत पल को देख सकते हैं। इस रस्म के लिए क्रिकेटर ने ग्रीन एंड गोल्डन बॉर्डर वाली व्हाइट कलर की धोती पहनी हुई थी। दूसरी ओर, श्रुति जटिल गोल्डन कढ़ाई वाली ब्लू साड़ी में बहुत सुंदर लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को ट्रेडिशनल ज्वेलरी, ग्लैमरस मेकअप, गजरे से सजे ब्रेडेड हेयरस्टाइल के साथ जोड़ा था।

अपनी शादी की अगली रस्मों के लिए जहां वेंकटेश ने वही आउटफिट पहना था, वहीं उनकी होने वाली दुल्हन ने ग्रीन बॉर्डर वाली रानी पिंक कलर की साड़ी चुनी और इसे एक एम्बेलिश्ड ब्लाउज के साथ जोड़ा था। इस बार उन्होंने अपने बालों को पोनीटेल में बांधा था और गले में सिर्फ एक चौड़ा हार पहना था। शादी के लिए वेंकटेश ने येलो कलर की धोती पहनी थी और अपनी दुल्हन के साथ जुड़े हुए थे, जो एक अलग पारंपरिक अवतार में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

बता दें कि वेंकटेश अय्यर और श्रुति रघुनाथन ने 21 नवंबर 2023 को सगाई की थी। सगाई के बाद क्रिकेटर ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इस इवेंट के लिए क्रिकेटर ने कुर्ता और पायजामा पहना था, जबकि श्रुति साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा था, "अपने जीवन के अगले अध्याय की ओर #सगाई।"

जहां वेंकटेश आईपीएल 2023 में अपने प्रदर्शन से पॉपुलर हुए, वहीं उनकी पत्नी श्रुति बेंगलुरु में लाइफस्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में मर्चेंडाइज प्लानर के रूप में काम करती हैं। रिपोर्टों के अनुसार, सेलिब्रिटी पत्नी ने भारत के तमिलनाडु के कोयंबटूर में 'पीएसजी कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड साइंस' से बीकॉम की डिग्री हासिल की है। उन्होंने 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फ़ैशन टेक्नोलॉजी' (NIFT) से फ़ैशन मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री भी प्राप्त की है।

Read more about: venkatesh iyer bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X