चुनावी नतीजों के बीच इस स्टार ने शेयर कर ही अपनी शादी की पहली तस्वीरें, दुल्हनिया देख चौंके लोग

Venkatesh Iyer Wedding Photos: पूरे देश की नजरे आज लोक सभा 2024 चुनाव के नजीतों पर टिकी हुई हैं और आंकड़ों और रुझानों ने जहां पूरे देश को हैरान कर दिया है तो वहीं इसी बीच सोशल मीडिया पर एक स्टार ने अपनी शादी की तस्वीरें पोल्ट कर फैंस को गुड न्यूज दे दी है। ये स्टार कोई और नहीं बल्कि क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर हैं। वेंकटेश अय्यर ने अपनी की शादी पहली तस्वीरें अब खुद अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।
साल 2024 भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर के लिए बेहद खुशियां लेकर आया है। सबसे पहले, शाहरुख खान की आईपीएल टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' की ओर से खेलते हुए उन्होंने IPL 2024 में अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा।
इसके बाद, वेंकटेश और उनकी टीम ने 'IPL 2024' की ट्रॉफी भी अपने नाम की, जिससे फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब, उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में भी एंट्री कर ली है और 2 जून 2024 को एक दक्षिण भारतीय शादी समारोह में अपने जीवन के प्यार श्रुति रघुनाथन से शादी रचाई।
इंटरनेट पर सामने आई तस्वीर में हम वेंकटेश अय्यर और उनकी मंगेतर श्रुति रघुनाथन के बीच वरमाला के खूबसूरत पल को देख सकते हैं। इस रस्म के लिए क्रिकेटर ने ग्रीन एंड गोल्डन बॉर्डर वाली व्हाइट कलर की धोती पहनी हुई थी। दूसरी ओर, श्रुति जटिल गोल्डन कढ़ाई वाली ब्लू साड़ी में बहुत सुंदर लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को ट्रेडिशनल ज्वेलरी, ग्लैमरस मेकअप, गजरे से सजे ब्रेडेड हेयरस्टाइल के साथ जोड़ा था।
बता दें कि वेंकटेश अय्यर और श्रुति रघुनाथन ने 21 नवंबर 2023 को सगाई की थी। सगाई के बाद क्रिकेटर ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इस इवेंट के लिए क्रिकेटर ने कुर्ता और पायजामा पहना था, जबकि श्रुति साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा था, "अपने जीवन के अगले अध्याय की ओर #सगाई।"
जहां वेंकटेश आईपीएल 2023 में अपने प्रदर्शन से पॉपुलर हुए, वहीं उनकी पत्नी श्रुति बेंगलुरु में लाइफस्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में मर्चेंडाइज प्लानर के रूप में काम करती हैं। रिपोर्टों के अनुसार, सेलिब्रिटी पत्नी ने भारत के तमिलनाडु के कोयंबटूर में 'पीएसजी कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड साइंस' से बीकॉम की डिग्री हासिल की है। उन्होंने 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फ़ैशन टेक्नोलॉजी' (NIFT) से फ़ैशन मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री भी प्राप्त की है।


Click it and Unblock the Notifications






