उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू ने परिवार सहित देखी सुपर 30- ऋतिक रोशन ने ऐसे किया धन्यवाद
सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और आनंद कुमार के किरदार को अब अमर कर दिया है। हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं जिसमें ऋतिक और आनंद कुमार के साथ उपराष्ट्रपति वैंकैंया नायडू भी नजर आ रहे हैं। दरअसल उनके लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें शामिल होने के लिए ऋतिक ने उनका धन्यवाद किया है। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को साझा किया गया है।
ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 हाल ही रिलीज हुई है। फिल्म को फैंस से जमकर तारीफ मिल रही है। फिल्म ने रिलीज होते ही शानदार बिजनेस करना शुरु कर दिया था। जल्द ही फिल्म 100 करोड़ के आकड़े को पा जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications