वेलाइकरण : नया वीडियो प्रोमो हुआ रिलीज
वेलाइकरण को लेकर ऑडिएंस का एक्टसाइटमेंट अलग ही लेवल पर देखने को मिल रहा है। जिसके चलते रिलीज से पहले ही वेलाइकरण सबसे ज्यादा चर्चित तमिल फिल्मों में से एक बन गई है।
अब, हाल ही में वेलाइकरण के मेकर्स ने हाल ही में एक नया वीडियो प्रोमो रिलीज किया है। 15 सेकेंड के वेलाइकरण के इस टीवी प्रोमो के बैकग्राउंड में अनिरुद्ध का दमदार गाना सुनाई दे रहा है। वहीं इस वीडियो में फिल्म की कुछ क्लिप्स भी दिखाई पड़ रही हैं। वहीं इस प्रोमो के अंत में शिवकार्तिकेयन का शानदार डायलॉग भी है।
वहीं, इस प्रोमो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में ऑडिएंस को बहुत कुछ खास देखने को मिलेगा, फिल्म में बेहद इंपॉर्टेंस सोशल एंगल भी है। मोहन राजा द्वारा निर्देशित वेलाइकरण 24AM स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस की गई है।

इस फिल्म के लिए पहली बार शिवकार्तिकेयन और मोहन राजा साथ आए हैं। वहीं मॉलीवुड के सुपरस्टार फहाद फासिल भी इसी फिल्म से कॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं। वहीं मोहन राजा की फिल्म तानी उरुवन की सफलता के बाद उनसे काफी उम्मीदें बढ़ गई हैं।
22 दिसंबर 2017 को वेलाइकरण थियेटर्स में बड़े पैमाने पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में नयनतारा, प्रकाश राज, स्नेहा, सतीश और कई बड़े स्टार्स महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications