जल्द रिलीज होगा वेल्लइकरण का 'दूसरा पोस्टर'
वेल्लइकरण का दूसरा पोस्टर भी जल्द आ रहा है। ये टीजर 8 अगस्त को 6 बजे रिलीज किया जाएगा। 24AM स्टूडियोज ने इसकी घोषणा कर दी है।
हाल ही में शिवकार्तिकेयन की फिल्में अजीत और विजय जैसे बड़े-बड़े स्टार्स को कड़ा कॉम्पिटीशन दे रही हैं। इसे देखते हुए उनकी आने वाली वेल्लइकरण के बजट से कोई भी समझौता नहीं किया गया है। लोगों को इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं।
पूरी फैमिली एंटरटेनर पैकेज मानी जा रही फिल्म वेल्लइकरण को मोहन राजा ने डायरेक्ट किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म लगभग पूरी हो चुकी है और टीम इस पिल्म को पूजा सीजन के दौरान रिलीज करने की प्लानिंग कर रही है। वहीं शिवकार्तिकेयन और नयनतारा का ब्लॉकबस्टर कॉम्बो एक और ब्लॉकस्टर हिट देने की तैयारी कर रहा है।

दूसरी तरफ 8 अगस्त को फहाद फासिल के जन्मदिन पर शाम 6 बजे इस फिल्म का दूसरा पोस्टर भी रिलीज कर दिया जाएगा। इसकी ऑफिशियल एनाउंसमेंट खुद 24AM स्टूडियोज ने कर दी है। बता दें कि 24AM इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications