वेल्लईकरण का दूसरा लुक पोस्टर हुआ आउट..शानदार !
ये पोस्टर फहाद फासिल के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया है।
शिवकार्तिकेयन की आने वाली फिल्म वेल्लइकरण का दूसरा पोस्टर आज यानी 8 अगस्त को रिलीज हो चुका है। ये पोस्टर फहाद फासिल के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया है। वहीं टीम 14 अगस्त को इस फिल्म का टीजर भी रिलीज करेगी।
पोस्टर से मालूम होता है कि फिल्म में शिवकार्तिकेयन और फहाद फासिल लीड रोल में दिखाई पड़ेगें। वहीं इस फिल्म से नयनतारा, प्रकाश राज, स्नेहा, रोहनी, सतीश और आरजे बालाजी जैसे बड़े नाम भी जुड़े हुए हैं। जो फिल्म में अहम रोल निभाएंगे।

इस फिल्म का निर्देशन जयराम राजा ने किया है। जिन्होंने 2015 में आई सुपरहिट फिल्म उरुवन को निर्देशित किया था।
फुल एंटरटेमेंट से भरी इस फिल्म में एक सोशल एंगल भी होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। इसमें कोई शक नहीं है कि हम भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications