Oh No! आगे बढ़ी फिल्म वेल्लईकरण की रिलीज डेट
हाल ही में Studios24 ने हाल ही में एक प्रेस नोट जारी कर फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का एनाउंसमेंट किया है।
24AM स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस फिल्म वेल्लईकरण के लिए फैंस को अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा। शिवकार्तिकेयन स्टारर इस फिल्म को रिलीज से पहले ही इंडस्ट्री और फैंस की काफी तारीफें मिली हैं। वहीं हाल ही मं Studios24 ने हाल ही में एक प्रेस नोट जारी कर फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का एनाउंसमेंट किया है।
24AM स्टूडियोज को अपनी कमिटमेंट पॉलिसी और फिल्म की क्वालिटी का बेहतरीन तरीके से ध्यान रखन के लिए पहचाना जाता है।
इस प्रेस नोट में बताया गया है कि शिवकार्तिकेयन, फहाद फासिल और नयनतारा स्टारर फिल्म वेल्लईकरण अभी पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में है, इसके दो और गाने अभी तक पिक्चराइज होने बाकी हैं।
थानी उरुवन की सफलता के बाद डायरेक्टर मोहन राजा और उनकी टीम अपना बेस्ट देने के लिए सबकुछ कर रहे हैं और इसी के चलते फिल्म को और भी फाइन ट्यून किया जा रहा है। वहीं अब सर्टिफिकेट लेने के नए प्रोसीजर में 3 से 4 हफ्ते लगते हैं।

इन सभी कारणों की वजह से फिल्म को 29 सितंबर को रिलीज नहीं किया जा सकता है। फिल्म रिलीज में देरी के लिए हमें खेद है। हमें लगता है कि हमारा कर्तव्य है कि इस देरी के कारण आप सभी को विस्तारित करें।
बड़ी बजट फिल्म होने के कारण इसे रिलीज करने के लिए अगले फेस्टिवल सीजन का इंतजार किया जा रहा है। इस अक्टूबर में दीवाली पर कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं और नवंबर में कोई फेस्टिवल सीजन नहीं होने के कारण हमें दिसंबर तक इंतजार करना पड़ेगा।
डिस्ट्रीब्यूटर्स और एक्जीहीटर्स के निवेदन पर इस फिल्म को 22 दिसंबर 2017 को रिलीज करने की तैयारी की जा रही है, जो कि क्रिसमस हॉलीडे होगा।
हम अपनी ऑडिएंस और फैंस को इंतजार करवाने के लिए माफी मांगते हैं। इसके साथ ही ये भी वादा करते हैं कि ये फिल्म जब रिलीज होगी आपके लिए जबरदस्त एंटरटेमेंट लेकर आएगी। हमें उम्मीद है कि आपका सपोर्ट जरूर मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











