'वेलाइकरण' का मोशन पोस्टर आउट.. मिलें फिल्म के मुख्य कैरेक्टर्स से
24 AM स्टूडियोज के बैनर तले बनी और मोहन राजा द्वारा निर्देशित शिवकार्तिकेयन स्टारर फिल्म वेलाइकरण इस साल मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म इस क्रिसमस सीजन को रिलीज कर दी जाएगी। वहीं माना जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करेगी।
हाल ही में मेकर्स ने चेन्नई में ग्रैंड ईवेंट ऑर्गेनाइज कर वेलाइकरण का ऑडियो लॉन्च किया था। वहीं अब इस फिल्म का मोशन पोस्टर लॉन्च किया है। ये पोस्टर कल यानी 5 दिसंबर को लॉन्च हुआ है।

इस 1 मिनट 23 सेकेंड के मोशन पोस्टर में बड़े ही खास तरीके से फिल्म के सभी मुख्य कलाकारों का इंट्रोडक्शन दिया गया है।
मोशन पोस्टर में शिवकार्तिकेयन, फहाद फासिल, नयनतारा, स्नेहा, विजय वसंत, रोहिनी, चार्ली, मंसूल अली खान, प्रकाश राज, महेश मांजरेकर, रोबो शंकर, काली वेंकट, मुरूगादोस, सतीश, आरजे बालाजी, थाम्बी रमैया, अरुलदोस, मिमी गोपी, विनोदिनी, वाई गी महेंद्र और अन्य लोगों के कैरेक्टर्स के बारे में बताया गया है।
वेलाइकरण में शिवकार्तिकेयन अरिवु नाम का किरदार निभाते दिखेंगे। फहाद फासिल आदि वहीं नयनतारा मृणालिनी के किरदार में दिखेंगी। इस मोशन पोस्टर पर एक नजर डालें-


Click it and Unblock the Notifications











