लॉन्च हुआ वेल्लइकरण का पहला गाना
ये गाना म्यूजिक सेंसेशन बन चुके अनिरुद्ध का एक और बेहतरीन कॉम्पोजीशन है।
शिवकार्तिकेयन की आने वाली फिल्म वेल्लइकरण एक बार फिर से सुर्खियों में है। जिसकी वजह है हाल ही में रिलीज हुआ इस फिल्म का पहला गाना। ये गाना 28 अगस्त यानी इसी सोमवार को रिलीज किया गया है। ये गाना म्यूजिक सेंसेशन बन चुके अनिरुद्ध का एक और बेहतरीन कॉम्पोजीशन है।
वहीं उनका नाम Studios24 प्रोडक्शन वेंचर के बड़े नामों के साथ शामिल हो चुका है। धनुष-अनिरुध के कोम्बो के बाद अब शिवा-अनिरुद्ध का कॉमेबो K'town का नया सेंसेशन बनने के लिए तैयार है।

मोहन राजा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन पहली बार नयनतारा के साथ रोमांस करते दिखेंगे। मोहन राजा ने इस फिल्म में नयन तारा के कैरेक्टर पर भी काफी ध्यान दिया है, जो कि थानी उरुवन में नहीं था। वहीं फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications