वेल्लइकरण का पहला सिंगल..इसी महीने होगा रिलीज..फैंस को बेसब्री से इंतजार
शिवकार्तिकेयन और नयनतारा स्टारर इस फिल्म का पहला सिंगल लॉन्च होने वाला है। इस सिंगल की लॉन्च डेट भी आ चुकी है।
24AM स्टूडियोज प्रोडक्शन हाउस की आने वाली फिल्म वेल्लइकरण इन दिनों सुर्खियों में है। पहले इस फिल्म की स्टार कास्ट में इंडस्ट्री के बड़े-बड़े नाम शामिल होने के लिए ये फिल्म चर्चा में थी। फिल्म की सुपरहिट स्टार कास्ट के करोड़ों फैंस इस फिल्म में उनके किरदारों को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वहीं फिल्म अपने पहले टीजर को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही है। टीजर को मिली फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रियाओं के चलते ये फिल्म नाम कमा रही है।
शिवकार्तिकेयन और नयनतारा स्टारर इस फिल्म का पहला सिंगल लॉन्च होने वाला है। ये सिंगल 28 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। वहीं देश और विदेश के फैंस इस फिल्म के पहले सिंगल का दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications