#Shame: ऐ दिल है मुश्किल के साथ हो रही है गुंडागर्दी!
ऐ दिल है मुश्किल के बैन को लेकर जहां बहस चल रही है वहीं अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने फिल्म की रिलीज़ को लेकर दी है धमकी वो भी खुलेआम!
ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज़ के 10 दिन पहले जहां सब कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म को पूरा फेयर मौका दिया जाए वहीं अब मल्टीप्लेक्स मालिकों को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की तरफ से मिली एक चिट्ठी। और इस चिट्ठी में लिखा था कुछ ऐसा जो फिल्म की रिलीज़ के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।
दरअसल, ये संदेश सीधा सीधा धमकी था, जिसमें लिखा था कि मल्टीप्लेक्स थियेटर की स्क्रीन काफी महंगी होती है। और उनकी कांच की दीवारें भी काफी महंगी होती हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने ये ठान लिया है कि ऐ दिल है मुश्किल को रिलीज़ होने नहीं देना है। और अब इसके लिए वो कुछ भी करने पर उतर आए हैं।
पहले ही सिंगल स्क्रीन मालिक, डर से या फिर किसी और कारण से ऐ दिल है मुश्किल रिलीज़ नहीं कर रहे हैं और अब फिल्म रिलीज़ से ठीक 10 दिन पहले मनसे ने ये कारनामा कर दिया है।
[ऐश्वर्या - रणबीर की 6 नई फोटो #Viral...क्या इस हॉट फोटोशूट की ज़रूरत थी?]
हालांकि इस घटना के बाद करण जौहर ने पुलिस से मदद मांगी और अब मुंबई पुलिस ने बयान जारी किया है कि जिसे भी उनकी ज़रूरत होगी, उसे सुरक्षा दी जाएगी।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले Indian Motion Picture Producers' Association (IMPPA) ने सिनेमाघरों के मालिकों और मनसे के अशोक पंडित और शालिनी ठाकरे से दरखास्त की थी कि वो फिल्म को रिलीज होने दे क्योंकि फिल्म पहले ही पूरी तरह बन चुकी है और इससे निर्माता-निर्देशकों के साथ फैन्स को भी गहरा झटका लगेगा।
इसके बाद फैसला हुआ था कि फिल्म को बैन करना ही सही फैसला है और जब तक पाकिस्तान - भारत के बीच संबंध ठीक नहीं हो जाते तब तक कोई भी पाकिस्तानी कलाकार की फिल्म रिलीज़ नहीं होगी।
एसोसिएशन का मानना था कि लोगों में फिलहाल काफी गुस्सा है। ऐसे में अगर किसी ने विरोध में कुछ हिंसात्मक कर दिया तो फिर दर्शकों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी कोई भी सिनेमा मालिक नहीं ले सकता है। इसलिए बेहतर है कि सुरक्षा के मद्देनज़र इन फिल्मों को रिलीज़ ना होने दिया जाए।
[काजोल और अजय देवगन की ये बातें करण जौहर ने सुन ली...तो रो देंगे!]
वैसे ऐ दिल है मुश्किल जब से बन रही है, तब से किसी ना किसी कंट्रोवर्सी का ही शिकार है। जानिए फिल्म से जुड़ी हाल ही में हुईं कुछ दुर्घटनाएं -
पाकिस्तानी कलाकार
उड़ी हमले के बाद, अचानक से सबका ध्यान बॉलीवुड में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों पर आ गया। इसके बाद डिमांड की गई कि पाकिस्तानी कलाकार अपने देश वापस जाएं या फिर हमले की कड़ी निंदा करें। हालांकि पूरा बॉलीवुुड इस मुद्दे पर बंट गया कि पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम करना चाहिए या नहीं।
फवाद खान का पलटवार
इस खबर की किसी ने पुष्टि नहीं की लेकिन माना जा रहा है कि फवाद खान ने पाकिस्तान पहुंच कर कहा कि भारतीयों के दिल छोटे होते हैं और बॉलीवुड किसी के बाप का नहीं है। वहीं उनके फैन्स ने भी कहा कि फवाद खान को स्टार बनने के लिए बॉलीवुड की ज़रूरत नहीं है।
अजय देवगन - शिवाय
ऐ दिल है मुश्किल अजय देवगन की शिवाय के साथ रिलीज़ हो रही है और यही कारण है कि दोनों फिल्मोंं का दीवाली पर क्लैश होना, पहली बार उत्सुक नहीं कर रहा है। बल्कि सब सोच रहे हैं कि किस फिल्म का क्या हाल होगा!
केआरके कंट्रोवर्सी
फिल्म को लेकर दावा किया गया कि करण जौहर ने फिल्म की तारीफ करने के लिए केआरके को 25 लाख रूपये दिए गए। अजय देवगन ने तुरंत एक स्टिंग जारी किया जहां केआरके इस बारे में बात कर रहे थे। और उन्होंने साफ कहा कि करण जौहर इस मामले में थे या नहीं इसकी जांच होनी चाहिए।
झूठे प्रमोशन
वहीं अजय देवगन फैन्स भी सच जानने में जुट गए थे और उन्होंने ऐ दिल है मुश्किल के पैसे देकर करवाए जा रहे सोशल प्रमोशन की पोल खोल दी। कैसे और क्या हुआ, वो ज़रा लंबा मुद्दा है।
फिल्म मेंं किसका कैमियो है ये अंत तक नहीं पता था। बाद में शाहरूख खान ने यह कैमियो किया। उनकी झलक देखकर लोग पागल, फिल्म के ट्रेलर में।
लीक हुई कहानी
फिल्म के ही एक कलाकार ने काफी हद तक फिल्म की कहानी बता दी थी। उन्होंने बताया कि वो अनुष्का के पिता हैं और रणबीर उनसे अनुष्का का हाथ मांगने आते हैं फवाद खान के लिए!
ऐश्वर्या की बोल्डनेस
ऐश्वर्या राय की बोल्डनेस ने तो मुद्दे को और भी गहरा बना दिया। माना जा रहा है कि कुछ सीन को लेकर बच्चन परिवार उनसे खफा है। लेकिन एक खुलासे ने सबको चौंका दिया।


Click it and Unblock the Notifications






















