..................... vegetarian malaika arora reality video came out after eating chicken and mutton - Hindi Filmibeat

जैसी ही फराह खान ने खोला ढक्कन, खुल गई शाकाहारी Malaika Arora की पोल, लगीं लार टपकाने!

Malaika Arora

Malaika Arora Video: बॉलीवुड में अपने टैलेंट से नाम कमाने वाली मलाइका अरोड़ा आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती ही हैं। मलाइका अरोड़ा को उनकी फिटनेस और टोन्ड बॉडी की वजह से जाना जाता है लेकिन इस बार तो वो किसी और वजह से ही सुर्खियों में हैं।

मलाइका अरोड़ा एक फिटनेस फ्रीक हैं और 50 साल की उम्र में भी उन्होंने अपनी खूबसूरती और फिगर को मेनटेन करके रखा हुआ है। मलाइका अरोड़ा अपने खाने का बहुत ध्यान रखती हैं और सालों से ये दावा करती आ रही हैं कि वो एक वेजिटेरियन हैं, लेकिन एक वायरल वीडियो ने मलाइका की पोल खोलकर रख दी।

मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में वो कहती हैं कि वो वेजिटेरियन हैं और दाल-सब्जी, रोटी- चावल ही खाती हैं। फिर एक दूसरा शॉट आता है, जिसमें फराह खान अपने घर से आया हुआ कूकर खोलती हैं और कहती हैं कि मेरे घर से यखनी पुलाव आया है, जो कि मलाइका मैडम का फेवरेट है। आपको बता दें, यखनी पुलाव चिकन के साथ बनाया जाता है। फिर अगले शॉट में एक और डब्बा खुलता है जिसमें रोस्ट चिकन होता है और फराह मलाइका से कहती हैं कि क्या मैं आपको एक पीस काट कर दूं।

इस वीडियो में एक और दिन का वीडियो है, जिसमें फराह उनसे पूछती हैं कि मलाइका आज खाने में क्या आया है? तो मलाइका बताती हैं कि आज फिश करी आया है, मेरे मम्मी के घर से और आया मटन फ्राई। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग मलाइका का ये रूप देखकर हैरान हो रहे हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि मलाइका अरोड़ा पेटा कैंपन का हिस्सा रह चुकी हैं, जो कि जानवरों और पक्षियों पर अत्याचार के खिलाफ जागरूकता फैलाने का काम करती है। वो इस कैंपन के जरिए लोगों को नॉन वेज खाने से मना करती हैं। यही नहीं, मलाइका ने एक बार खुद को पत्ता गोभी जैसी दिखने वाली ड्रेस में स्टाइल किया था और कहा था कि उनके लिए वेजिटेरियन होना बहुत अच्छा है और वो उसे सीरियसली ही लेती हैं।

Read more about: malaika arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X