अमिताभ जैसा दिखना है स्मार्ट तो बनो शाकाहारी

अमिताभ बच्चन को पेटा ने साल 2012 की मशहूर शाकाहर शख्सियत से नवाजा है। अमिताभ को यह अवार्ड तीसरी बार दिया गया है। जिसके खुश अमिताभ के फैंस ने ट्विटर पर लिखा है कि अमिताभ जैसे स्मार्ट दिखने के लिए वो लोग भी शाकाहारी बन गये हैं। मुंबई के 46 साल के अक्षय प्रताप सिंह ने ट्विटर पर लिखा है कि मैं भी 70 साल की उम्र में अपने नाती-पोतों के साथ बिना हांफे डांस करना चाहता हूं अमित साहब की तरह इसलिए मैंने भी आज से मांस-मच्छी छोड़ने का प्रण कर लिया है। रियली अमिताभ बच्चन इज ग्रेट। आज से मैं भी शाकाहारी बन जाऊंगा।

देखा आपने कि उम्र को अपने ऊपर हावी ना करने वाले अमिताभ बच्चन के दीवाने किस हद तक जा सकते हैं शायद इसलिए पेटा ने अमिताभ बच्चन को इस पदवी से नवाजा है। अगर वाकई में ऐसा होता है तो जानवरों के बचाव के लिए काम करने वाली संस्था पेटा का लक्ष्य सार्थक हो जायेगा। जिसका कहना ही है कि अमिताभ जैसा हॉट और सेक्सी बनना है तो शाकाहारी बनों।

गौरतलब है कि पेटा ने अमिताभ को साल 2012 के सबसे चर्चित शाकाहारी शख्सियत से नवाजा हैं तो वहीं इस श्रेणी में उनका साथ दिया है अभिनेत्री विद्या बालन ने। पेटा ने अमिताभ और विद्या दोनों को इस खिताब से नवाजा है। अमिताभ पहले भी तीन बार इस अवार्ड से नवाजे जा चुके हैं तो वहीं विद्या बालन को भी वर्ष 2010 में यह खिताब मिल चुका है।

Amitabh bachchan
इस मौके पर विद्या ने कहा था कि उन्हें खुशी है कि उन्हें यह सम्मान मिला है। विद्या ने कहा कि शाकाहारी होने के कारण उन्हें खाना पचाने में मदद मिलती है। मालूम हो कि पेटा जानवरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाली संस्था है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X