फ़िल्म वीर की शूटिंग पर रोक

By Staff
फ़िल्म वीर की शूटिंग पर रोक

गुरुवार को फ़िल्म वीर की शूटिंग के दौरान जयपूर के आमेर क़िले में इतनी भीड़ जमा हो गई कि क़िले की एक कमज़ोर दीवार भरभरा कर गिर गई और 15 लोग घायल हो गए.

हाईकोर्ट के न्यायाधीश अशोक परिहार और जीएस शराफ़ की खंडपीठ ने ख़ुद ही कार्रवाई करते हुए इस सिलसिले में राज्य के महाधिवक्ता को नोटिस दिया.

अदालत ने सरकार को दो सप्ताह में जवाब देने को कहा है और फ़िलहाल फ़िल्म की शूटिंग पर रोक लगा दी है.

दो दिन पहले ही जयपुर के ऐतिहासिक आमेर क़िले में इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू हुई थी.

आमेर क़िले में दीवार गिरने की यह घटना उस समय हुई जब सलमान ख़ान घोड़े पर सवार हो कर एक योद्धा का चरित्र निभा रहे थे और इस मंज़र का फ़िल्मांकन किया जा रहा था.

घटना

फ़िल्म की शूटिंग देखने के लिए पहले ही से वहाँ भारी भीड़ थी और कुछ लोग एक दीवार पर चढ़ कर इसका आनंद ले रहे थे तभी दीवार ज़मीन पर आ गिरी.

घटना में 15 लोग घायल हुए जिनमें से आठ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

फ़िल्म के निर्माता ने घटना के लिए आमेर क़िले के प्रशासन को ज़िम्मेदार ठहराया है. जबकि प्रशासन फ़िल्म निर्माता को इसके लिए ज़िम्मेदार ठहरा रहा है.

मामले की स्थिति को भाँप सलमान ख़ान अस्पताल पहुँचे और घायलों का हालचाल पूछा.

पर्यटन से जुड़े संगठन इस फ़िल्म की शूटिंग आमेर क़िले में करने का पहले ही से विरोध कर रहे थे. उनका तर्क था कि इस शूटिंग से क़िले पर बुरा प्रभाव पड़ेगा.

अब अदालत के आदेश से फ़िल्म निर्माता के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. अदालत ने इस घटना के नुक़सान की भरपाई का भी आदेश दिया है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X