Thank you सलमान खान, मौत के मुंह से बाहर आई पूजा डडवाल का पहला बयान
Recommended Video

सलमान खान की फिल्म वीरगति की में नजर आईं पूजा डडवाल काफी समय से टीबी से जूझ रही थी लेकिन अब वो मौत के मुंह से बाहर आ चुकी है। बता दें कि पूजा ने अस्पताल से बाहर निकलते ही सलमान खान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वो सलमान खान की बींग ह्ययूमन फाउंडेशन की शुक्रगुजार हैं क्योंकि उनका वजह से आज वो जिंदा है। उनका कहना कि उनके डायपर से लेकर साबुन दवा और खाने, कपड़े तक का सारा इंतजाम वहीं से होता था और उनके सारे बिल सलमान खान के फाउंडेशन ने भरे है।
बाहर निकलते ही उन्होने सलमान खान के लिए कहा कि आज वो जिंदा है तो सिर्फ सलमान खान की वजह से वरना उनका क्या होता वो खुद नहीं जानती है।

बता दें कि काफी समय से टीबी की बीमारी से ग्रसित होने के कारण उनका वजन बिल्कुल कम हो गया था और उनके फेफड़ों मे इंफेक्शन हो गया था।
लगातार इलाज के चलते अब वो बिल्कुल ठीक है और 20 किलो वजन भी उनका बढ़ चुका है। बता दें कि पूजा डडवाल जब इस बीमारी की शिकार हुई थी तब उनकी माली हालत बिल्कुल अच्छी नहीं थी और इलाज में काफी देर हो गई थी।
अस्पताल में भर्ती होने के बाद पूजा ने सोशल मीडिया के जरिए सलमान खान से मदद की गुहार लगाई थी। सलमान खान को इसकी जानकारी काफी समय के बाद हो पाई थी और उन्होने जैसे ही पता चला तुरंत अपनी टीम को पूजा की मदद के लिए भेजा दिया था।
आज पूजा पूरी तरह से फिट है और ठीक हो चुकी है और वापस गोवा लौट गई है। बता दें कि उनके परिवार ने ऐसे मौके पर उनकी मदद नही की थी और उनको बेसहारा छोड़ दिया था। बता दें कि ना जाने कितने ऐसे लोग है जो सलमान खान की मदद से आज ठीक हो रहे है।


Click it and Unblock the Notifications
