'जब मैं हॉस्पिटल में थी तब..' सलमान खान ने बचाई इस हीरोईन की जान, वीडियो में खुद किया खुलासा!

सलमान खान को ऐसे ही बड़ा दिलवाला नहीं कहा जाता है। उन्होने कुछ ऐसे काम किए हैं कि लोग बिना तारीफ किए नहीं रह पाते हैं। जाने कितने ऐसे लोग हैं जिनकी मदद भाईजान ने की है और किसी को बताया भी नहीं है।
इस वक्त ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जो कि आपको हैरान करने वाला है। सलमान खान की को-एक्टर रहीं पूजा डडवाल की जिंदगी भी सलमान खान की कर्जदार है। इस बात का खुलासा उन्होने खुद किया है।
दरअसल पूजा डडवाल सलमान खान के साथ फिल्म वीरगति में नजर आईं थीं। हालांकि वो इस फिल्म में सलमान खान की हीरोइन नहीं थी। इस फिल्म में वो अतुल अग्निहोत्री की हीरोइन बनकर आईं थीं।
बहुत ज्यादा तबियत खराब थी
आज से कुछ साल पहले पूजा डडवाल बहुत ज्यादा बीमार थीं। वो चैरिटी अस्पताल में भर्ती थीं क्योंकि उनके पास इलाज के पैसे नहीं थे। सोशल मीडिया और मीडिया के जरिए उन्होने सलमान खान से मदद की गुहार लगाई थी। सलमान खान तक मैसेज पहुंचा और उन्होने अच्छी जगह उनका इलाज करवाया और खाने पीने का भी विशेष ध्यान रखते थे। यही कारण है कि आज पूजा डडवाल सलमान खान की तारीफ कर रही हैं। उनका लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है।
क्या बोले लोग
पूजा डडवाल के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''सलमान भाई के लिए सम्मान।'' एक ने लिखा, ''भाई रियल हीरो है अल्लाह ताला भाई को लंबी उमर दे बोलो आमीन।'' एक ने लिखा, ''सलमान खान महान हीरो।'' एक ने लिखा, ''सच में सुनहरे दिल वाला आदमी।'' एक ने लिखा, ''इसीलिए मेरा फेवरिट हीरो है।'' एक ने लिखा, ''उनसे नफरत करने वाले इन सभी तथ्यों को नजरअंदाज कर देंगे लेकिन झूठे आरोपों को गिनेंगे।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैँ। वीडियो देखें..


Click it and Unblock the Notifications











