रिलीज से पहले सुपरहिट हो गई फिल्म, 3 दिन और टूट पड़े करोड़ों, 1 जून को होगा Dhamaka
सोनम कपूर और करीना कपूर स्टारर फिल्म वीरे दी वेडिंग का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में कोई और नहीं बल्कि करीना कपूर ही वीर हैं, जिनकी वेडिंग ड्रामा में उनकी दोस्त सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया शामिल हैं। ट्रेलर में नजर आ रहा है कि मस्ती और दोस्ती में डूबी ये चारों लड़कियां शादी के कॉन्सेप्ट को लेकर काफी कंफ्यूज्ड हैं। दो की शादी हो चुकी है और दो शादी से भाग रही हैं। इस फिल्म में शादी का ड्रामा और लड़कियों की फ्रेंडशिप का ऐसा कमाल का कॉम्बिनेशन दिखाया गया है कि फिल्म एकदम हट के नजर आ रही है।
[साल में एक फिल्म करूंगी, इसके बाद सबको NO.. सुपरस्टार एक्ट्रेस का बेबाक बयान]
वहीं के ट्रेलर रिलीज के साथ ही ये फिल्म सुपरहिट मानी जा रही है। 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर सोशल मीडिया के सभी प्लैटफॉर्म पर काफी पसंद किया जा रहा है। 24 घंटे में ही इस ट्रेलर को यूट्यूब पर 14 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं दो दिन पहले रिलीज हुए संजू के टीजर को 32 मिलियन व्यूज मिल गए हैं। वहीं ऑडिएंस से मिले इस जबरदस्त रिएक्शन के बाद साफ है कि लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है।

इस फिल्म में करीना कपूर प्रेग्नेंसी के बाद पहली बार स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। वहीं ट्रेलर से जाहिर है कि करीना कपूर हमेशा की तरह बेहद शानदार नजर आ रही हैं। वहीं इन एक्ट्रेसेस के अलावा इस फिल्म में अभिनेता सुमीत व्यास भी नजर आ रहे हैं। सुमीत व्यास इस फिल्म में करीना कपूर के ब्वॉयफ्रेंड के रोल में नजर आएंगे। पूरे ट्रेलर में इन्हीं दोनों की शादी दिखाई दे रही है।फैंस का तो यहां तक मानना है कि ये बड़ा धामाका कर सकती है, तो हम भी फैंस के भरोसे को जरा खंगालते हैं। आगे जानें फिल्म के बारे में वो बातें जो फिल्म को सुपरहिट बना सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications