पोस्टर के साथ हो गया है एलान....1 जून की BOOKING कर लीजिए....एकदम सज धज के फिल्म देखना है
Recommended Video

बॉलीवुड में बहुत दिन बाद एकदम टिपिकल शादी वाली फिल्म आ रही है और पोस्टर देख के ही आपको फिल्म देखने का लालच आ जाएगा। हालांकि ये फिल्म देखने के लिए अभी आपको 1 जून तक का इंतज़ार करना होगा।
सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया एकदम पूरी लड़कियों वाली फिल्म लेकर आ रही हैं। वो भी शादी पर। अब सोचिए, लड़कियां और शादी मतलब नाच गाना और कपड़े। मतलब टिपिकल बॉलीवुड मसाला।

फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं शशांक घोष और प्रोड्यूस कर रही हैं रिया कपूर। करीना कपूर तैमूर के होने के बाद इस पहली फिल्म में दिखाई देने वाली हैं।
फिल्म की शूटिंग दिल्ली में हुई है। फिल्म चार दोस्तों की कहानी है जो एक रोड ट्रिप पर जाती हैं एक साथ एक पांचवी दोस्त की शादी अटेंड करने। सुनकर और ज़्यादा मज़ा आ गया ना।
खैर फिल्म के लिए थोड़ा इंतज़ार और करना होगा, तब तक हम आपको याद दिला देते हैं बॉलीवुड की बेस्ट शादी फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications