2018 की बॉक्स ऑफिस सुपरहिट फिल्म.. अब सीक्वल भी हो गया फाइनल?
Recommended Video

2018 की बॉक्स ऑफिस सक्सेस लिस्ट देंखे तो.. करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया स्टारर फिल्म वीरे दी वेडिंग सबसे ताजा सुपरहिट फिल्म है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है। वीरे दी वेडिंग ने अब तक 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। अफवाहों की मानें तो फिल्म की सफलता को देखते हुए सोनम कपूर और रिया कपूर ने फिल्म के सीक्वल पर प्लानिंग शुरू कर दी है।
अक्षय कुमार से पहले.. सलमान खान ने 'रेस 3' से बना लिया ये रिकॉर्ड!
वीरे दी वेडिंग को सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने प्रोड्यूस किया है। सूत्रों की मानें तो दोनों ने सीक्वल पर बातें शुरु भी कर दी हैं। इस फिल्म के क्लाईमैक्स में चारों दोस्त कालंदी की शादी में साथ दिखती हैं। जबकि सीक्वल में इसके आगे की कहानी दिखाई जा सकती है।

खैर, अभी फिल्म थियेटरों में चल ही रही है, लिहाजा, देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कहां तक पहुंच पाती है। उसके बाद ही सीक्वल पर फैसला लिया जा सकेगा। यूं भी इन दिनों बॉलीवुड में सीक्वल फिल्मों की भरमार हो चुकी है। बैक टू बैक सभी सितारे अपनी सीक्वल फिल्मों में ही नजर आ रहे हैं।
बहरहाल, यहां जानें.. और किन किन फिल्मों के सीक्वल पर हो रही है चर्चा-


Click it and Unblock the Notifications











