वीरे दी वेडिंग का पहला Review, ताबड़तोड़ डायलॉग्स, धमाकेदार शुरूआत.. आप भी जानें
पहली बार लड़कियों की यारी पर बनी बॉलीवुड की एकदम हटके फिल्म वीरे दी वेडिंग ट्रेलर रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में है। सोनम कपूर और करीना कपूर स्टारर ये फिल्म इसी हफ्ते यानी कल रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में कोई और नहीं बल्कि करीना कपूर ही वीर हैं, जिनकी वेडिंग ड्रामा में उनकी दोस्त सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया शामिल हैं। इस फिल्म को रिलीज में सिर्फ एक दिन ही बाकी है वहीं इस फिल्म के ऑफिशियल रिव्यू से पहले बॉलीवुड और टीवी के सेलेब्रटीज का रिव्यू आ गया है।
[रिलीज से 1 दिन पहले बड़ा झटका, बैन हो गई बड़ी फिल्म, अक्षय कुमार भी झेल चुके हैं नुकसान]
फिल्म की बात करें तो कहानी चार लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है। मस्ती और दोस्ती में डूबी ये चारों लड़कियां शादी के कॉन्सेप्ट को लेकर काफी कंफ्यूज्ड हैं। कहानी दो की शादी हो चुकी है और दो शादी से भाग रही हैं। इस फिल्म में शादी का ड्रामा और लड़कियों की फ्रेंडशिप का ऐसा कमाल का कॉम्बिनेशन दिखाया गया है कि फिल्म एकदम हट के नजर आ रही है।

इस फिल्म को सेलेब्रिटीज की ताबड़तोड़ तारीफें मिल रही हैं। किसी को फिल्म के डायलॉग्स जबरदस्त लगे तो किसी को फिल्म की हर बात पसंद आई, बहरहाल हर कोई तारों एक्ट्रेसेस की तारीफों के पुल बांधता नजर आ रहा है। आगे जानें वीरे दी वेडिंग को कौन से स्टार ने दिए कैसे रिएक्शन-


Click it and Unblock the Notifications