फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के कास्टिंग डाइरेक्टर कृष कपूर का सड़क हादसे में निधन
साल 2020 बॉलीवुड के लिए काफी निराशाजनक रहा है। एक के बाद एक कई सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं, अब बॉलीवुड में एक और बुरी खबर ने दस्तक दी है। कास्टिंग डाइरेक्टर कृष कपूर ने सड़क हादसे में जान गंवा दी है। बता दें, कृष फिल्म वीरे दी वेडिंग के कास्टिंग डाइरेक्टर रहे थे। महज 30 साल के कृष अपने होमटाउन में थे, जब वो सड़क हादसे का शिकार हो गए। उन्हें काफी ज्यादा चोटें आई थी।
Recommended Video
फिलहाल, मामले पर कृष के परिजनों का कोई बयान सामने नहीं आया है। कृष कपूर के साथ यह हादसा 31 मई को हुआ। टेली चक्कर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया 'लॉकडाउन के कारण वो अपने होमटाउन गए हुए थे। उसी दौरान उनके साथ हादसा हुआ और उनकी जान चली गई।'

कृष ने फिल्म 'जलेबी' के लिए भी बतौर कास्टिंग डायरेक्टर काम किया था। वहीं, हाल ही में उन्होंने वेब सीरिज शुभ रात्रि के लिए काम किया था। कपूर के परिवार में मां, पत्नी और सात साल की बच्ची है।
अफसोस की बात है कि बीते 34 दिनों में बॉलीवुड से जुड़े अब तक 12 लोगों के निधन की खबर आ चुकी हैं, जिनमें दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर, इरफान खान, संगीतकार वाजिद खान जैसे नाम भी शामिल हैं। इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री इस हादसों से शोकग्रस्त है।


Click it and Unblock the Notifications











