Box Office पर साल का पांचवा धमाका: 120 करोड़ पार हुए ये सुपरस्टार्स
स्वरा भास्कर से जु़ड़ी कंट्रोवर्सी के बदौलत या जैसे भी, वीरे दी वेडिंग बॉक्स ऑफिस पर टिक गई है। और चार महिला सुपरस्टार्स ने मिलकर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को वर्ल्डवाइड 120 करोड़ के पार ढकेल दिया है।
भारत में फिल्म 71 करोड़ कमा चुकी है और माना जा रहा है कि धीरे धीरे ही सही, फिल्म टिकी रहेगी और बॉक्स ऑफिस कम से कम 80 करोड़ तक पहुंच जाएगी। यानि कि वीरे दी वेडिंग इस साल की पांचवी सुपरहिट फिल्म बनने जा रही है।

वैसे भी फिल्म ने रिलीज़ के तीन दिन के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई निकाल ली थी। सोनू के टीटू के स्वीटी के बाद, वीरे दी वेडिंग 2018 की अगली पैसा वसूल मसाला इंटरटेनमेंट वाली फिल्म है। फिल्म डायरेक्ट की है शशांक घोष ने और थोड़ी सी धीमी शुरूआत के बावजूद फिल्म अपनी ट्रीटमेंट से यंग दर्शकों का दिल जीत रही है।
[इन 10 कारणों से MUST WATCH है वीरे दी वेडिंग]
इस फिल्म में हर किसी की जगह है - स्ट्रेट लोग, गे लोग, शादीशुदा लोग, सिंगल लोग, जिनका तलाक होने वाला है, जिनका तलाक हो चुका है, पतले लोग, मोटे लोग। यानि कि सबको कुछ ना कुछ ज़रूर मिलेगा। कोई भी खाली हाथ नहीं लौटने वाला है।
वीरे दी वेडिंग, इस साल की टॉप 5 ओपनर में तो शामिल हो ही चुकी है। ये बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाने वाली महिला फिल्मों में भी ज़रूर शामिल होगी।
जानिए यहां, महिला केंद्रित फिल्मों का बॉक्स ऑफिस -


Click it and Unblock the Notifications












